पापा की परी ही हत्यारी! जिस बाप ने गोद लिया, उसी को उतारा मौत के घाट

punjabkesari.in Wednesday, Dec 11, 2019 - 11:07 AM (IST)

मुम्बई: 5 दिन पहले माहिम के समुद्र तट पर सूटकेस में पाए गए मानव अंगों की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। एक पापा की लाडली परी ही अपने पापा की हत्यारी निकली। जांच के बाद मालूम पड़ा कि सूटकेस में सांताक्रूज में रहने वाले बनोटो रिबेलो नामक शख्स के अंग थे। रिबेलो की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी लाडली बेटी ने ही की थी। रिबेलो ने इस बेटी को गोद लिया था। जिसने उसे गोद लिया उसी को उसने चाकू से गोद दिया। 
 

सम्पत्ति विवाद को लेकर हुई थी हत्या
पता चला है कि यह हत्या एक सम्पत्ति विवाद को लेकर हुई थी। इस बेटी व उसके प्रेमी की नजर रिबेलो की सम्पत्ति पर थी। पुलिस ने इस मामले में बेटी के साथ ही उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के वक्त बेटी ने जो टी-शर्ट पहन रखी है उस पर भी पापा की परी लिखा हुआ था। रिबेलो मुम्बई और मुम्बई के बाहर पांच सितारा होटलों में संगीत शो चलाता था। वह सांताक्रूज-पूर्व के वाकोला मस्जिद के पास अकेले रह रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News