मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसाः दो महिलाओं समेत पांच की मौत, 29 घायल

punjabkesari.in Friday, Mar 15, 2019 - 12:48 AM (IST)

नेशनल डेस्कः मुंबई में गुरुवार देर शाम छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (CST) रेलवे स्टेशन के बाहर एक फुटओवर ब्रिज गिर गया, जिसमें 3 महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई और 29 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। खबर मिलते ही मुंबई पुलिस और फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया। मुंबई पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 022621855, 022621983 जारी किए हैं। हादसे के बाद फुटओवर ब्रिज को गिराया जा रहा है। 
PunjabKesari
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख व घायलों के इलाज के लिए 50-50 हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान किया और साथ ही कहा कि ब्रिज के ऑडिट की जांच कराई जाएगी। 
PunjabKesari
मुंबई पुलिस ने बताया कि हादसे पुल पर लोगों की भारी भीड़ का जमा होने के कारण हुआ है। वहीं पुल का 60 फीसदी हिस्सा गिर चुका है। हासदे के बाद घायलों सेंट जॉर्ज और जीटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
PunjabKesari
मुंबई पुलिस ने कहा कि टाइम्स ऑफ इंडिया की बिल्डिंग के पास बीटी लेन के साथ प्लेटफॉर्म 1 उत्तरी छोर को जोड़ने वाला ब्रिज गिरा है। राहत और बचाव कार्य अभी भा जारी हैं। मुंबई पुलिस ने दो महिलाओं की मौत की पुष्टि की है। हादसे में मृत महिलाओं की पहचान अपूर्वा प्रभु और रंजना तांबे के रूप में हुई, जबकि एक अन्य की पहचान जाहिद शिराज के रूप में हुई है।
PunjabKesari
मौके पर पहुंचे महाराष्ट्र सरकार के मंत्री विनोद तावड़े ने कहा कि सभी घायलों का इलाज सरकार कराएगी। उन्होंने कहा कि रेलवे और बीएमसी इसके रखरखाव की जांच करेंगे। मंत्री ने कहा कि ब्रिज की स्थिति ज्यादा खराब नहीं थी। ब्रिज में मामूली मरम्मत की जरूरत थी, जिसके तहत फुटओवर ब्रिज पर काम चल रहा था। हालांकि उन्होंने बीएमसी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब ब्रिज पर काम चल रहा था तो काम पूरा होने तक इसे बंद क्यों नहीं किया गया। इसकी भी सरकार जांच कराएगी।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News