मुंबई की मछली दे सकती है कैंसर

punjabkesari.in Sunday, Dec 29, 2019 - 09:13 AM (IST)

मुंबई: मछलियों में भारी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। कई बार डाक्टर भी मरीजों को मछली खाने की सलाह देते हैं लेकिन अब मछली खाना महंगा पड़ सकता है क्योंकि मुंबई के समुद्री किनारे पर पकड़ी गई मछली में माइक्रोप्लास्टिक के 80 कण मिले हैं जो मछली खाने वाले को आसानी से कैंसर बीमारी दे सकते हैं। उल्लेखनीय है कि मुंबई में रहने वाले मुंबईकर समुद्री मछलियों को चाव से खाना बेहद पसंद करते हैं और खाएं भी क्यों न? मछली में भारी मात्रा में प्रोटीन जो होता है।

PunjabKesari

अब नागरिकों को मछली खाने से पहले सौ बार सोचना चाहिए क्योंकि सी.आई.एफ.ई. (सैंट्रल इंस्टीच्यूट ऑफ फिशरीज एजुकेशन) की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में 10 किलोमीटर की दूरी पर मिली मछली के शरीर में 100 ग्राम भाग में 80 माइक्रोप्लास्टिक कण मिले हैं जो किसी भी आम नागरिक को कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के हवाले कर सकते हैं। एक ओर मुंबई में रहने वाले लोग प्रतिवर्ष 2 लाख मीट्रिक टन मछली खाते हैं वहीं दूसरी ओर 408 टन प्लास्टिक कचरा रोजाना समुद्र में फैंकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार समुद्र में फैंका जाने वाला प्लास्टिक मछलियां खा जाती हैं और जब नागरिक उस मछलियों को खाता है तो वह प्लास्टिक मछलियों के रूप में मानव शरीर में आ जाता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News