बार में छापा: बटन दबाते ही तहखाने से निकली लड़कियां (Watch pics)
punjabkesari.in Thursday, Dec 31, 2015 - 12:00 PM (IST)
मुंबई: पुलिस ने मुंबई के अंधेरी के एक बार में रेड मारकर 24 लड़कियों को मुक्त करवाया है। इन लड़कियों को किचन से जुड़े एक खुफिया तहखाने में रखा गया था। जिसका दरवाजा एक बटन के जरिए खुलता था।
दरअसल, जैसे ही पुलिस वाले बार में घुसने लगे तो बाहर खड़े मुखबिरों ने अंदर छापे की खबर पहुंचा दी और पलक झपकते ही लडकियां तहखाने में छिप गई। बार की दीवार से लगी एक गली में इतने छोटे तहखाने बनाए गए थे, जिसमे किसी इंसान का आसानी से जाना और आना मुश्किल हैं, लेकिन लड़कियों को यहां छिपा दिया गया था।
पुलिस को इन तहखानों को ढूंढऩे में काफी मुश्किल हुई। तहखाने के बाहर इस तरह पेंट किया गया है, जिससे ये पहचानना काफी मुश्किल हैं कि यहां कोई रास्ता या दरवाजा हो सकता है। पुलिस ने जब तलाशी लेनी शुरू की तो पुलिस को बार के किचन में एक इलेक्ट्रिक बटन मिला। इसे दबाते ही बार के तहखाने का दरवाजा खुला और अंदर से 24 लड़कियां निकली।
इन लड़कियों का इस्तेमाल कस्टमर्स को लुभाने के लिए किया जाता था। पुलिस ने एक गुप्त सूचना पर अंधेरी इलाके में स्थित लोटस बार में छापा मारा था। बार में आर्केस्ट्रा के नाम पर डांस बार चल रहा था। पुलिस ने बार को सील कर दिया है। बार मालिक और मैनेजर फिलहाल फरार हैं।
