3 लड़के और 2 लड़कियां! सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गए 48 आपत्तिजनक Video, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 12:03 PM (IST)

Agra Khandauli Viral Video Case : ताजनगरी के खंदौली इलाके में 31 मार्च 2026 की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक के बाद एक कुल 48 आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गए। यह घटना तब हुई जब इलाके में 126वां ऐतिहासिक 'श्रीराम मेला' चल रहा था। वीडियो में दिख रहे सभी 5 बच्चे नाबालिग हैं जिसके कारण पुलिस और प्रशासन बेहद सतर्कता बरत रहा है।

क्या है पूरा मामला?

खंदौली जो आगरा मुख्यालय से लगभग 20 किमी दूर है वहां 26 मार्च से मेला चल रहा था। 31 मार्च की सुबह करीब 9 बजे से कुछ अश्लील वीडियो लोगों के मोबाइल पर पहुंचने शुरू हुए। दोपहर 12 बजे तक ये वीडियो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गए।

वीडियो में कौन थे 

इन वीडियो में 3 लड़के और 2 लड़कियां नजर आ रहे हैं जिनकी उम्र 14 से 17 साल के बीच है। इनमें से 4 बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं जबकि एक लड़का दुकान पर काम करता है। ये सभी अलग-अलग समुदायों और गांवों से ताल्लुक रखते हैं।

पुलिस जांच: सहमति से बने थे वीडियो

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। शुरुआती जांच में जो सबसे बड़ी बात सामने आई है वो यह कि वीडियो में दिख रही गतिविधियां आपसी सहमति (Consent) से की गई थीं। किसी भी बच्चे के साथ जबरदस्ती के सबूत नहीं मिले हैं। हालांकि नाबालिग होने के कारण कानूनन यह मामला बेहद पेचीदा है।

यह भी पढ़ें: तारीख पक्की! जानें किस दिन पटरी पर दौड़ेगी देश की पहली Bullet Train, कितना आएगा खर्च और क्या होंगी सुविधाएं?

गिरफ्तारी और काउंसलिंग

पुलिस ने मामले में दो लड़कों को हिरासत में लिया है। नाबालिग होने की वजह से उन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है। वीडियो में दिख रही दोनों लड़कियों की मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग कराई जा रही है ताकि उन्हें इस सदमे से बाहर निकाला जा सके। अलग-अलग समुदायों के शामिल होने के कारण इलाके में तनाव न फैले इसके लिए 48 पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: आसमान से बरसेगी आफत! 3 से 9 अप्रैल के बीच इन 5 राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि मचाएंगे तांडव

Viral होने के पीछे का सस्पेंस

अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि ये वीडियो वायरल कैसे हुए?

क्या किसी ने बदला लेने के लिए इन्हें लीक किया?

क्या मोबाइल चोरी हुआ या बेचा गया था? (एक थ्योरी यह भी है कि एक लड़के ने अपना मोबाइल बेचा था जिसके बाद डेटा लीक हुआ)।

वीडियो बनाने का असल मकसद क्या था?

इलाके की स्थिति

मेले के खुशनुमा माहौल के बीच इस घटना ने स्थानीय लोगों को चौंका दिया है। पुलिस डिजिटल फुटप्रिंट्स की जांच कर रही है ताकि उन लोगों की पहचान की जा सके जिन्होंने इन वीडियो को सबसे पहले फॉरवर्ड या शेयर किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News