1 महीने तक ड्राइवर के साथ रही युवती, उसके घर में बॉयफ्रेंड से बनाती थी शारीरिक संबंध फिर एक दिन...
punjabkesari.in Thursday, Apr 10, 2025 - 11:09 PM (IST)

नेशलन डेस्क: मुंबई से सामने आई यह सच्ची घटना किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। एक मासूम सी दिखने वाली युवती, जिसे मदद के नाम पर एक कैब ड्राइवर ने अपने घर में पनाह दी, उसी घर में वह अपने प्रेमी संग शारीरिक संबंध बनाती रही। ड्राइवर ने जिसे अपनी ज़िंदगी की जरूरत समझा, उसी ने साजिश रची और फिर एक दिन ऐसा खेल खेला कि इंसानियत भी शर्मसार हो गई। जिस शख्स ने सहारा दिया, उसे ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया... क्या थी इस खूनी खेल की असली वजह? पढ़िए इस दिल दहला देने वाली कहानी में।
मासूमियत की आड़ में साजिश की शुरुआत
नवी मुंबई के उल्वे इलाके में रहने वाले 44 वर्षीय कैब ड्राइवर संजय पांडे अविवाहित थे। कुछ महीने पहले 19 साल की युवती रिया सरकन्या सिंह ने उनकी कैब में सफर किया। सफर के दौरान उसने अपनी मजबूरी बताई और कहा कि उसे नौकरी की सख्त ज़रूरत है। इंसानियत दिखाते हुए संजय पांडे ने न सिर्फ उसे अपने घर में शरण दी बल्कि नौकरी भी दिलाई।
सोशल मीडिया से शुरू हुआ इश्क
इसी बीच रिया की पहचान सोशल मीडिया पर विशाल शिंदे नाम के युवक से हुई। विशाल नासिक का रहने वाला है और उसकी उम्र 21 साल है। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह रिश्ता प्यार में बदल गया। रिया नासिक जाकर विशाल से मिलने लगी और फिर वहीं रहने लगी। संजय पांडे को जब रिया और विशाल के रिश्ते का पता चला तो उसने रिया पर दबाव बनाना शुरू कर दिया कि वह उसी के साथ रहे। 31 मार्च को वह दोनों को नवी मुंबई वापस ले आया। लेकिन यहां एक और साजिश जन्म ले रही थी।
मोबाइल वीडियो बना कत्ल की वजह
1 अप्रैल की रात संजय पांडे ने रिया और विशाल के निजी पलों का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। फिर उसने रिया को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसी के बदले उसने रिया से शारीरिक संबंध की मांग की। रिया ने पुलिस को बताया कि इसी अपमान और डर की वजह से उसने और विशाल ने मिलकर संजय पांडे की हत्या करने की योजना बनाई।
हथौड़े से मारा, आंखें निकालीं और भाग गए
पुलिस के मुताबिक 1 अप्रैल की रात विशाल और रिया ने मिलकर संजय के सिर पर हथौड़े से वार किया। फिर उसकी आंखें निकाल दीं और उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए। विशाल को कार चलाना नहीं आता था, इसलिए भागने के दौरान पुणे और नासिक में कई सड़क हादसे हुए, जिससे पुलिस को उन पर शक हुआ।
गिरफ्तारी और कबूलनामा
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। रिया ने कहा कि वह अपने किए पर पछता रही है, लेकिन उसने यह सब सिर्फ डर और धमकी के कारण किया। नवी मुंबई पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। संजय पांडे के मोबाइल से वीडियो भी बरामद कर लिया गया है और फॉरेंसिक टीम भी सबूतों की जांच कर रही है।