MS Dhoni Hookah Video: हुक्का पीते नजर आए MS धोनी, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने मचाया तहलका

punjabkesari.in Sunday, Jan 07, 2024 - 01:49 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल हो रहे वीडियो में धोनी सूट-बूट में हैं और हुक्का पीते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी के इस वीडियो पर फैंस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग धोनी को भला बुरा कह रहे हैं तो कोई मोही को स्पोर्ट भी कर रहे हैं। 
PunjabKesari
एमएस धोनी का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वह किसी पार्टी या फंक्शन में नजर आ रहे हैं। लंबे बालों में सूट-बूट पहने माही हुक्का मुंह में लगाते हैं और फिर छल्ला बनाते हुए बाहर निकाल रहे हैं। उनके आसपास खड़े लोग भी हुक्का पीते दिख रहे हैं। कैप्टन कूल पिछले कुछ दिनों से दुबई में छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं। इससे पहले माही अपने 42वें बर्थडे पर पेट्स के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाते दिखे थे। माही के इस वीडियो को भी लोगों का खूब प्यार मिला था। 
 

इस वीडियो को @ FaridKhan की आईडी से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है- हर्बल शीश घास! यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा है और इसमें तंबाकू नहीं है। एमएस धोनी को ट्रोल करना बंद करें! वह एक किंवदंती है। प्रतिद्वंद्वी प्रशंसकों को माही से दूर रहना चाहिए। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को अभी तक 95.1K व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो पर फैंस भी जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
PunjabKesari
एक यूजर ने लिखा- माही की मर्जी जो चाहे वो करे। दूसरे यूजर ने लिखा- ट्रोल करने के लिए कुछ भी नहीं, वह अपनी जिंदगी का आनंद ले रहे हैं। तीसरे ने लिखा, "आईपीएल जीतने की खुशी में अभी से पार्टी कर रहे माही भाई।'' वहीं, अन्य यूजर ने लिखा है- एक बार फिर धोनी का नया स्टाइल ट्रेंडिंग में। 
PunjabKesari
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। धोनी अब सिर्फ आईपीएल में नजर आते हैं। उन्होंने पिछले साल सीएसके को पांचवीं बार चैंपियन बनाया था। पूरे सीज़न में धोनी ने टीम के लिए कुछ शानदार फिनिशिंग पारियां खेली थीं, जिससे फैंस का खूब मनोरंजन हुआ था। एमएस धोनी ने अपने करियर में 250 आईपीएल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 38.79 की औसत और 135.92 के स्ट्राइक रेट से 5082 रन बनाए हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Related News