किराने का सामान खरीदने निकली महिला, बनी दरिंदगी का शिकार, देखें वीडियो
punjabkesari.in Tuesday, Jun 24, 2025 - 05:37 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बेंगलुरु के पास मैलासांद्रा में रविवार को एक महिला के साथ सरेआम यौन उत्पीड़न, मारपीट और दुर्व्यवहार की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना सामने आने के बाद से ही इलाके में सनसनी फैल गई है।
महिला बनी दरिंदगी का शिकार-
यह परेशान करने वाली घटना बेंगलुरु से करीब 12 किलोमीटर दूर मैलासांद्रा के पास रेणुका येल्लम्मा लेआउट में शाम लगभग 4 बजे हुई। महिला किराने का सामान खरीदने के लिए निकली थी तभी कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि ये लोग महिला का लगातार पीछा कर रहे थे, उसे छूने और बात करने की कोशिश कर रहे थे. जब महिला ने भागने की कोशिश की तो उनमें से एक ने उसे थप्पड़ मार दिया। महिला ने जब इस उत्पीड़न का विरोध कर खुद का बचाने की कोशिश की तो लोगों ने उसकी पिटाई शुरु कर दी।
<
🚨 SHOCKING in Bengaluru: A woman was sexually harassed, slapped & beaten in broad daylight by a gang of men while buying groceries.
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) June 24, 2025
Locals & a friend who tried to help were attacked later. Her friend was ARRESTED — not the harassers? 😡 pic.twitter.com/m4btR9l2mA
>
मुख्य आरोपी अस्पताल में
बाद में कुछ स्थानीय लोगों और महिला के एक दोस्त ने उसे बचाया। इस घटना में एक चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब महिला के दोस्त को, जिसने उसे परेशान करने वाले लोगों में से एक की पिटाई की और गिरफ्तार किया। महिला ने मीडिया को बताया, "कल, मैं एक दुकान की ओर जा रही थी, तभी मैंने सड़क के बीच में कुछ लोगों को लड़ते हुए देखा। उन्होंने मुझे रोका और मेरे साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया तथा मुझे अनुचित तरीके से छूना शुरू कर दिया। वे नशे में थे तथा मेरा यौन उत्पीड़न करने की कोशिश कर रहे थे। फिर कुछ लोग मेरी मदद के लिए आए।"
पुलिस ने दर्ज की FIR-
महिला ने बन्नेरघट्टा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि BNS की धारा 74 (महिला की शील भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के साथ अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है और जांच चल रही है।