अजब UP में फिर गजब! PM आवास की राशि मिलते ही प्रेमी संग भागी 3 बच्चों की मां, प्रशासन में मचा हड़कंप
punjabkesari.in Thursday, Jul 31, 2025 - 05:47 PM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने प्रशासन और ग्रामीण समाज दोनों को सकते में डाल दिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ पाने वाली एक विधवा महिला पहली किश्त मिलते ही अपने प्रेमी के साथ 3 बच्चों समेत फरार हो गई। महिला के गायब होने के बाद विभागीय स्तर पर हड़कंप मच गया है और अब जांच के आदेश दिए गए हैं।
मामला क्या है?
यह घटना अमेठी विकास खंड के रेभा गांव की है। यहां की निवासी उतरा कुमारी की शादी 2013 में राम संजीवन से हुई थी। पति की मौत 2023 में बीमारी के चलते हो गई, जिसके बाद महिला को विधवा योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया। योजना के तहत 40 हजार रुपए की पहली किश्त महिला के खाते में ट्रांसफर की गई थी।
पहली किश्त मिलते ही महिला हुई गायब
जैसे ही पहली किश्त महिला को मिली, उसने अपने तीन बच्चों को साथ लिया और कथित प्रेमी के साथ फरार हो गई। यह घटना विभाग को तब पता चली जब कई महीने तक आवास निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ और महिला के घर पर ताला लगा रहा।
ग्रामीणों के आरोप और पुराना प्रेम प्रसंग
गांववालों का कहना है कि महिला के प्रेम संबंध पहले से एक स्थानीय युवक के साथ थे। ग्रामीणों ने पहले इस युवक को महिला के घर से पकड़कर पुलिस को भी सौंपा था। आरोप है कि उसी प्रेमी के साथ महिला अब फरार हो गई है।
प्रशासन सख्त, जांच के आदेश
मामले की जानकारी होते ही विकास खंड अधिकारी (BDO) बृजेश सिंह ने पुष्टि की कि महिला के खिलाफ नोटिस जारी कर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी यह भी कह रहे हैं कि महिला के ठिकाने की जानकारी जुटाई जा रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
पड़ोसियों का भी बयान
महिला की पड़ोसियों का कहना है कि महिला की गतिविधियां पहले भी संदेहास्पद थीं और गांव में इसको लेकर पहले भी विवाद हुआ था। प्रेमी को गांववालों ने पीटा भी था।