दिल्ली में आज 10 हजार से ज्यादा डॉक्टर हड़ताल में होंगे शामिल (पढ़ें 15 जून की खास खबरें)

punjabkesari.in Saturday, Jun 15, 2019 - 02:04 AM (IST)

नई दिल्ली/जालंधर (वेब डेस्क): पश्चिम बंगाल के कोलकाता में डॉक्टरों की हड़ताल के समर्थन में आज करीब 10 हजार डॉक्टर फिर हड़ताल पर जाएंगे। बता दें कि शुक्रवार को देशभर के अनेक अस्पतालों में डॉक्टर हड़ताल पर चले गये जिसके कारण आपातकाल को छोड़कर अन्य सभी सेवाएं चरमरा गयी।
PunjabKesari
नीति आयोग की बैठक आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नीति आयोग की संचालन परिषद की पांचवीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में सूखे की स्थिति, कृषि क्षेत्र के संकट, वर्षा जल संचयन और खरीफ फसल के लिए तैयारियों के मुद्दे पर विचार विमर्श होगा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार बैठक के पांच सूत्री एजेंडा में आकांक्षी जिला कार्यक्रम, कृषि में बदलाव और सुरक्षा संबंधी मुद्दे भी शामिल हैं।
PunjabKesari
अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक करेंगी निर्मलासीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट से पहले आज अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक करेंगी। वह इसमें अर्थशास्त्रियों से देश की अर्थव्यवस्था को गति देने पर विचार-विमर्श करेंगी। इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को सामाजिक क्षेत्रों के संगठनों के लोगों के साथ बैठक की, जिसमें संगठनों ने कई सुझाव दिए।
PunjabKesari
खेल
क्रिकेट : श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया (विश्वकप-2019)
PunjabKesari
क्रिकेट : दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान (विश्वकप-2019)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News