Delhi-NCR Rain Alert: पंजाब, हरियाणा समेत इन 10 राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने दिया बड़ा अपडेट

punjabkesari.in Monday, Sep 22, 2025 - 09:55 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण एक बार फिर देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में उत्तर भारत और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तर भारत:
गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में 30 सितंबर से पहले हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

पूर्वी और मध्य भारत:

  • 22-27 सितंबर तक ओडिशा और छत्तीसगढ़ में कई जगह तेज़ बारिश हो सकती है।
  • बिहार: 25 और 26 सितंबर को बारिश की संभावना।
  • झारखंड: 23-25 सितंबर तक बारिश।
  • पश्चिम बंगाल: 22 सितंबर को बारिश।
  • विदर्भ: 24-27 सितंबर के बीच बारिश।
  • गंगीय पश्चिम बंगाल: 22 तारीख को भारी वर्षा के आसार।

पश्चिम भारत

  • मध्य महाराष्ट्र: अगले 7 दिन बारिश की संभावना, खासकर 22 और 25-28 सितंबर को।
  • मराठवाड़ा: 22, 23, 26 और 27 को भारी बारिश के आसार।
  • कोंकण और गोवा: 26-28 सितंबर को भारी बारिश।
  • गुजरात क्षेत्र: 22 सितंबर को भारी वर्षा संभव।

पूर्वोत्तर भारत

  • असम-मेघालय: 23-25 सितंबर के बीच बारिश।
  • नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा: 22-24 सितंबर तक तेज बारिश की संभावना।

दक्षिण भारत

  • तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, उत्तरी कर्नाटक: 22-28 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश।
  • तमिलनाडु, केरल और माहे: 22, 26 और 27 सितंबर को बारिश के आसार।
  • रायलसीमा, दक्षिण कर्नाटक: 26-28 सितंबर के दौरान बारिश संभव।

बंगाल की खाड़ी में नया दबाव क्षेत्र बनेगा

  • 25 सितंबर के आसपास पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक और नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।
  • यह 27 सितंबर तक दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों को पार कर सकता है।

मछुआरों के लिए चेतावनी

  • 25-27 सितंबर के दौरान बंगाल की खाड़ी और ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के तटों पर 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
  • समुद्र में बहुत उबड़-खाबड़ स्थिति रहने की संभावना है।
  • मछुआरों को 24 सितंबर तक समुद्र से लौटने और 25-27 सितंबर के बीच समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News