देशभर में मानसून का रौद्र रूप- अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, अब तक 20 की मौत

punjabkesari.in Monday, Jul 15, 2019 - 08:39 AM (IST)

नई दिल्ली: देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून की भारी बारिश आफत बनकर आई है। देश के कई हिस्से इस वक्त बाढ़ की चपेट में हैं। नदियों का जल स्तर बढ़ने के कारण असम और बिहार के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। असम में बाढ़ से अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि बिहार में बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 13 पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के बाद असम के नागांव इलाके में ब्रह्मपुत्र नदी का पानी घुसने के बाद सड़क टूट गई। असम और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी जिलों में हो रही मूसलाधार बारिश से ब्रह्मापुत्र समेत कई नदियां उफान पर हैं।
PunjabKesari
इस वजह से प्रदेश के 17 जिलों में बाढ़ की वजह से लगभग 4.5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। लगातार हो रही बारिश की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई है। असम में विनाशकारी बाढ़ के कारण काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और उसके 95 शिविर 70 प्रतिशत पानी में डूब गए हैं। बिहार में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से कोसी नदी का जल स्तर बढ़ गया है। पूर्वी बिहार में कोसी-सीमांचल की नदियां उफान पर हैं। नदियों में उफान से निचले इलाके में बाढ़ का पानी घुस गया। इस दौरान घर गिरने और पानी भरे गड्ढे में डूबने से लगभग 13 लोगों की मौत हो गई है। पश्चिम चंपारण में गंडक का जलस्तर तेजी से बढऩे के कारण हाई अलर्ट पर रखा गया है।

PunjabKesari
हरियाणा और पंजाब में भारी बारिश
पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में रविवार को भारी बारिश हुई जिस कारण कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री सैल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। लुधियाना और पटियाला में भी जबरदस्त बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों में हरियाणा तथा पंजाब में और अधिक बारिश होने का अनुमान लगाया है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News