IMD Weather Alert: 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 80 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

punjabkesari.in Tuesday, May 26, 2026 - 01:14 PM (IST)

India Weather Report: देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। एक तरफ कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप है तो वहीं दूसरी ओर बारिश और तेज आंधी राहत देने के संकेत दे रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब समेत 17 राज्यों के लिए नया मौसम अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटों और दिनों में कई इलाकों में तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार कुछ राज्यों में हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में गर्मी का कहर जारी
राजधानी दिल्ली में 28 मई तक Heatwave जैसी स्थिति बनी रह सकती है। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन के समय तेज गर्म हवाओं के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 27 से 31 मई के बीच मौसम बदल सकता है। IMD ने गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

बिहार में Thunderstorm की चेतावनी
बिहार में 26 से 29 मई के बीच बारिश और आंधी का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज हवा और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

राजस्थान में अभी भी Heatwave का असर
राजस्थान में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। 30 मई तक कई हिस्सों में भीषण गर्मी जारी रह सकती है। हालांकि 28 मई के बाद कुछ इलाकों में हल्की बारिश और आंधी आने की संभावना है।

झारखंड में Heavy Rain की संभावना
झारखंड के कई जिलों में 26 से 31 मई के बीच तेज बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है। इससे लोगों को लगातार पड़ रही गर्मी से राहत मिल सकती है।

उत्तराखंड और हिमाचल में बदल सकता है मौसम
उत्तराखंड में 28 से 31 मई के बीच बारिश, तेज हवाएं और कुछ पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश में 28 और 29 मई को हल्की बारिश के साथ Thunderstorm और Hailstorm की संभावना जताई गई है।

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि Monsoon गतिविधियां धीरे-धीरे तेज हो रही हैं, जिससे आने वाले दिनों में बारिश बढ़ सकती है।

लोगों के लिए जरूरी सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। तेज आंधी और बारिश के समय सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News