Heavy Rain Alert: आंधी- तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी, IMD का इन राज्यों में अलर्ट

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 08:23 PM (IST)

नेशनल डेस्कः देशभर में मौसम में बदलाव हो रहा है।  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले एक हफ्ते तक देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में तेज आंधी- तूफान के साथ भारी बारिश का खतरा है, जबकि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई इलाकों में गर्मी और लू का खतरा है। बिहार और झारखंड में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने की चेतावनी जारी की गई है।

झारखंड और बिहार में मौसम

14 से 18 मई तक झारखंड में बारिश और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं बिहार में 14 से 17 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। 16 मई को तेज आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्य

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 14 से 16 मई के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। असम और मेघालय में 14 से 19 मई तक लगातार भारी बारिश होने की संभावना है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 15 मई तक भारी बारिश होने की संभावना है, वहीं अरुणाचल प्रदेश में 14 और 18 मई को भारी बारिश का लर्ट जारी किया गया है।

लू चलने की चेतावनी

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में गर्मी बढ़ल रही है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 13 से 15 मई के बीच भीषण लू चलने की संभावना है। राजस्थान में 19 मई तक गर्म हवाओं लू चलने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में 16 से 19 मई के बीच लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में 17 से 19 मई तक हीटवेव की स्थिति बनने का अनुमान है। हालांकि 13 और 14 मई को इन क्षेत्रों में हल्की बारिश और धूल भरी आंधी चल सकती है।

दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में 14 मई को   हल्की बारिश और आंधी की संभावना है। हालांकि 17 से 19 मई तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में 16 से 19 मई के बीच लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण भारत में बारिश

दक्षिण भारत में केरल और माहे में 13 से 16 मई तक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 15 मई को ओलावृष्टि और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News