ठंड ने दी दस्तक! आज 4 राज्यों के लिए रेड अलर्ट, मानसून की बारिश बनेगी आफत

punjabkesari.in Tuesday, Sep 10, 2024 - 08:20 AM (IST)

नेशनल डेस्क: जैसे-जैसे मानसून विदा लेने को है, वैसे ही ठंड का अहसास भी शुरू हो गया है। सुबह और शाम को हल्की ठंडक महसूस होने लगी है, लेकिन मानसून की बारिश अब भी कहर बरपा रही है। आमतौर पर मानसून 15 सितंबर तक लौट जाता है और 10 सितंबर के बाद बारिश बंद हो जाती है, लेकिन इस बार भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इसके देरी से जाने का अनुमान लगाया है। बीते दिन देश के कई राज्यों में भारी बारिश हुई, जिसमें चंडीगढ़ भी शामिल है, जहां आज सुबह भी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज 18 से अधिक राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि आज देशभर में मौसम का हाल कैसा रहेगा और बारिश से कैसे हालात बन सकते हैं।

दिल्ली में अगले तीन दिन होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिनों तक बादल बरसेंगे। आज शाम से मौसम करवट लेगा और कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। ठंडी हवाओं से ठंडक का अनुभव भी होगा। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News