11 जून तक मप्र में दस्तक दे सकता है मानसून

punjabkesari.in Wednesday, Jun 06, 2018 - 02:03 PM (IST)

भोपाल: भीषण तपिश झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून 11 जून के आसपास मध्यप्रदेश में दस्तक दे सकता है। इसके तहत प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मानसून पूर्व की गतिविधियों में तेज आएगी। मौसम विशेषज्ञों की माने तो बुधवार को भी बारिश हो सकती हैं। हालांकि ये प्री मानसून की आहट है। मंगलवार दोपहर तक तेज धूप, उमस के बाद शाम को मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हुई।

एयरपोर्ट क्षेत्र में 15 मिनट तक बारिश हुई। इसके बाद रीगल, राजबाड़ा, विजय नगर सहित कुछ अन्य क्षेत्रों में बारिश हुई। शाम साढ़े 5 से रात साढ़े 8 बजे तक 7.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा 40.9 डिग्री दर्ज हुआ। अभी कुछ दिन अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री के बीच ही रहेगा। प्री-मानसून की सक्रियता शुक्रवार के बाद बढ़ेगी और तेज बारिश के भी आसार हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News