दिल्लीवाले हो जाएं अलर्ट! अगले कुछ घंटों में भारी तूफान-बारिश की संभावना, IMD का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी
punjabkesari.in Saturday, May 30, 2026 - 06:20 PM (IST)
नेशनल डेस्क : दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए आंधी-तूफान, तेज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों के दौरान दिल्ली के कई हिस्सों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और धूल भरी आंधी भी देखने को मिल सकती है। खबर अपडेट की जा रही है...
