पीएम मोदी ने बांग्लादेश से पाक को सुनाई खरी खोटी, चीन को दी नसीहत- पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Friday, Mar 26, 2021 - 08:22 PM (IST)

नेशनल डेस्क : पीएम मोदी आज बांग्लादेश के दौरे पर हैं। आज उन्होंने बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित ‘नेशनल डे’ प्रोग्राम में चीन और पाकिस्तान को खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने चीन पर निशाना साधा और कहा कि चीन अपने मंसूबों में कभी भी सफल नहीं हो सकता। इसी बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज असम के मोरीगांव में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने ‘‘लव एंड लैंड जिहाद’’ रोकने के लिए असम में कानून लाने का वादा किया। इसके अलावा, देश के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है।

पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरें 

बांग्लादेश में पाक को सुनाई खरी खोटी, चीन को दी नसीहत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित ‘नेशनल डे’ प्रोग्राम में चीन और पाकिस्तान को खरी-खोटी सुनाई। पीएम ने बंग बंधु शेख मुजीबुर्रहमान को याद करते हुए कहा कि कोई भी ताकत बांग्लादेश को दबा नहीं सकती। वहीं, चीन पर निशाना साधते हुए कहा कि आज बांग्लादेश में अपनी आजादी के लिए लड़ने वालों और भारतीय जवानों का रक्त साथ-साथ बह रहा है, यह रक्त ऐसे संबंधों का निर्माण करेगा जो किसी भी दबाव में टूटेंगे नहीं, जो किभी भी कूटनीति का शिकार नहीं बनेंगे।

अमित शाह का वादा- 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून लाएगी भाजपा
भाजपा के वरिष्ठ नेता और  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वादा कि ‘‘लव एंड लैंड जिहाद’’ रोकने के लिए भाजपा असम में कानून बनाएगी। शाह ने असम के मोरीगांव में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में ढेर सारी बाते हैं मगर सबसे बड़ी बात 'लव जिहाद' और 'लैंड जिहाद' के खिलाफ कानून लाने का काम हमारी सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने असम को आंदोलन मुक्त और आतंकवाद मुक्त बनाया है, अब वह इसेआंदोलन मुक्त और आतंकवाद मुक्त बनाया है। 

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की बिगड़ी तबीयत
देश के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार राम नाथ कोविंद के सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद  आर्मी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक राष्ट्रपति की  स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही रही है, फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।  अस्पताल ने बताया कि आज सुबह सीने में तकलीफ महसूस होने के बाद उन्हे यहां लाया गया।

बंगाल में 73 लाख मतदाता करेंगे 191 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 30 विधानसभा सीटों पर शनिवार को मतदान होगा। इस चरण में 73 लाख से अधिक मतदाता 191 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस चरण की अधिकतर सीटें एक समय नक्सलवाद से प्रभावित रहे जंगलमहल क्षेत्र में पड़ती हैं। अधिकारियों ने कहा कि कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न होगा और चुनाव आयोग ने केंद्रीय बलों की करीब 684 कंपनियों को तैनात किया है जो 7,061 मतदानस्थलों पर 10,288 मतदान बूथों पर पहरा देंगी। उन्होंने कहा कि इन बलों के अलावा रणनीतिक महत्व वाले स्थानों पर राज्य पुलिस को भी तैनात किया जाएगा। 

चुनाव प्रचार थमने से कुछ घंटे पहले मनमोहन सिंह का वीडियो मैसेज
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को असम के लोगों से अपील की कि वे राज्य में समावेशी विकास के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाले ‘महाजोत' (महागठबंधन) के पक्ष में मतदान करें। करीब तीन दशक तक राज्यसभा में असम का प्रतिनिधित्व करने वाले सिंह ने भाजपा पर लोगों को धर्म और भाषा के नाम पर बांटने का भी आरोप लगाया। मनमोहन सिंह ने असम में पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान थमने से कुछ घंटे पहले एक वीडियो संदेश में कहा कि कई सालों तक असम मेरा दूसरा घर रहा है।

असम चुनावः पहले चरण का मतदान कल, सीएम समेत कई दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला
सम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिये पहले चरण में शनिवार को 47 सीटों पर हो रहे चुनाव असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, विधानसभा अध्यक्ष हितेंद्रनाथ गोस्वामी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा और कई मंत्रियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें से अधिकतर सीटों पर सत्ताधारी भाजपा-अगप गठबंधन, कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन और नवगठित असम जातीय परिषद (एजेपी) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है।

किसानों ने ट्रैक्टर-ट्राली लगा जाम किए रास्ते
केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठे किसानों के आंदोलन को पूरे चार महीने हो गए हैं। किसानों ने आंदोलन के चार महीने पूरे होने पर आज भारत बंद का ऐलान किया है। आज भारत सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगा। बंद का मिला-जुला अशर देखने को मिल रहा है। गुरुवार को किसानों ने लोगों से शांतिपूर्ण बंद रखने की अपील की थी। वहीं बंद के दौरान जरूरी चीजों की दुकानें खुली रहेंगी।

मुंबई: मॉल में चल रहे कोविड अस्पताल में लगी आग
मुंबई में एक मॉल में स्थित कोविड अस्पताल में आग लगने से दस मरीजों की मौत हो गई है। वहीं 70 अन्य मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि 12 घंटे बाद भी अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है और रेस्क्यू जारी है। दरअसल आग मॉल के दूसरे हिस्से तक भी पहुंच गई है जिसपर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि भांडुप इलाके में स्थित ड्रीम्स मॉल इमारत में सनराइज अस्पताल में आधी रात के कुछ देर बाद आग लग गई।

‘भारत बंद' को राहुल गांधी का समर्थन
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान संगठनों द्वारा आहूत ‘भारत बंद' की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को कहा कि सत्याग्रह से ही अत्याचार, अन्याय और अहंकार का अंत होता है। उन्होंने ट्वीट किया कि भारत का इतिहास गवाह है कि सत्याग्रह से ही अत्याचार, अन्याय व अहंकार का अंत होता है। आंदोलन देशहित में हो और शांतिपूर्ण हो!'' कई किसान संगठनों के समूह ‘संयुक्त किसान मोर्चा' की ओर से शुक्रवार को ‘भारत बंद' का आह्वान किया गया है। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हजारों किसान दिल्ली के निकट सिंघू, टीकरी और गाजीपुर सीमाओं पर पिछले चार महीनों से प्रदर्शन कर रहे हैं।

बहुत खतरनाक है कोरोना की दूसरी लहर
देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर चल रही है, जो बेहद खतरनाक साबित हो रही है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि पांच राज्यों - महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोविड-19 के प्रतिदिन मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 59,118 नए मामले सामने आये है। फरवरी के मध्य में कोविड-19 के मामले काफी कम हो गये थे लेकिन इसके बाद उपराचाराधीन मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News