गुजरातः मां हीराबेन के 100वें जन्मदिन पर आर्शीवाद लेने गांधीनगर पहुंचे PM मोदी
punjabkesari.in Saturday, Jun 18, 2022 - 07:42 AM (IST)

गांधीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर है। वहीं इससे पहले पीएम मोदी ने आज अपनी मां हीराबेन मोदी से उनके जन्मदिन पर गांधीनगर स्थित उनके आवास पर मुलाकात की और आर्शीवाद लिया। हीराबेन मोदी आज अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रही हैं। बता दें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात की दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार देर रात अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे थे।
#WATCH | Gujarat: Prime Minister Narendra Modi reaches the residence of his mother Heeraben Modi, in Gandhinagar.
— ANI (@ANI) June 18, 2022
PM Modi's mother will enter the 100th year of her life today. pic.twitter.com/sCVXA9RsSo
पीएम मोदी आज सुबह 9 बजे वह पावागढ़ में नवनिर्मित महाकाली माता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी नए मंदिर में ध्वजारोहण करेंगे। 11.30 बजे पीएम हेरिटेज फॉरेस्ट में यात्रा करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी वडोदरा में 12 बजे गुजरात गौरव अभियान में हिस्सा लेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी 16,000 करोड़ रुपए से अधिक की रेलवे परियोजना का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय की आधारशिला भी रखेंगे।