पूर्व PM मनमोहन सिंह को करना पड़ा मोदी-मोदी के नारों का सामना

punjabkesari.in Saturday, Sep 07, 2019 - 09:47 PM (IST)

जयपुर: राजस्थान के जयपुर में आए पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को शनिवार को एक कार्यक्रम में सम्बोधन से पहले मोदी - मोदी के नारों का सामना करना पड़ा। डा. सिंह एक निजी विश्वविद्यालय में सम्बोधित करने आए थे। जब वह सम्बोधन के लिए मंच पर आए तो वहां मौजूद छात्रों ने मोदी - मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। बाद में छात्रों को समझाबुझाकर शांत किया गया। इसके बाद डॉ. मनमोहन सिंह ने देश में आर्थिक मंदी का जिक्र करते हुए कहा कि आर्थिक सुधारों को जारी रखा जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि यह विविधताओं का देश है, जिसमें बढ़ती जनसंख्या, जातिवाद जैसी कई समस्यायें हैं। इनको सुधारना होगा। तभी देश की तरक्की हो सकती है। हमारे देश में लोकतंत्र है और इसमें अभी भी सुधार की गुंजाइश है। इस देश को बेहतर बनाने के लिए निरंतर सुधार कार्यक्रम चलाने चाहिए। इससे पहले डा. मनमोहन सिंह को जेकेएलयू लॉरेट सम्मान -2019 से सम्मानित किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News