दिल्ली में 1100 रोहिंग्या शरणार्थियों को फ्लैट देगी मोदी सरकार, हरदीप सिंह पुरी ने किया ऐलान

punjabkesari.in Wednesday, Aug 17, 2022 - 02:50 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थियों को जल्द ही 250 सरकारी आवासों में शिफ्ट किया जाएगा। इन आवासों में कुल 1100 शरणार्थियों के रहने की व्यवस्था होगी। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसका ऐलान किया है। दरअसल एएनआई की स्टोरी पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का रिएक्शन आया है।

PunjabKesari

एएनआई की स्टोरी शेयर करते हुए पुरी ने ट्वीट किया कि भारत वैसे सभी लोगों का स्वागत करता है जो देश में शरणार्थी की मांग करते हैं। पुरी ने लिखा कि जो लोग भारत की रिफ्यूजी पॉलिसी के खिलाफ झूठी अफवाह फैलाने का काम करते हैं और इसे CAA से जोड़ते हैं उन्हें अब निराशा मिलेगी। भारत संयुक्त राष्ट्र के रिफ्यूजी कन्वेंशन 1951 को मानता है और रंग, धर्म और जाति के बिना जिसे भी जरूरत है उसे शरण देता है। 

 

रोहिंग्या शरणार्थियों को मिलेंगे फ्लैट!

पुरी ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा,  एक बड़े फैसले में सभी रोहिंग्या शरणार्थियों को दिल्ली के बक्करवाला इलके में EWS फ्लैट में शिफ्ट किया जाएगा। उन्हें हर जरूरी चीजें मुहैया कराई जाएंगी। उन्हें UNHCR आईडी और चौबीसों घंटे दिल्ली पुलिस की सुरक्षा दी जाएगी। दरअसल दिल्ली के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुए बैठक में यह निर्णय लिया गया, दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालयों के अधिकारी भी इस बैठक में शामिल हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, मदनपुर खादर में रह रहे 1100 रोहिंग्या लोगों को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद द्वारा बक्करवाल गांव में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए बनाए गए 250 फ्लैट्स में शिफ्ट किया जाएगा। इससे पहले इस साल जुलाई की बैठक में यह बात सामने आई थी कि मदनपुर खादर में बनाए गए शिविरों में आग लगने के बाद जिस जगह रोहिंग्या परिवारों को बसाया गया।

 

फ्लैट में होगी हर सुविधा

दिल्ली सरकार का सामाजिक विकास मंत्रालय इन फ्लैट्स में पंखा, तीन वक्त का भोजन, लैंडलाइन फोन, टेलीविजन और मनोरंजक सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् ने कोरोना महामारी के दौरान आइसोलेशन सेंटर की तरह उपयोग करने के लिए दिल्ली सरकार को ये फ्लैट्स दिए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News