मोदी सरकार की ‘एक्ट ईस्ट नीति’ ने लोगों का विश्वास किया हासिल: पूनम महाजन

punjabkesari.in Saturday, May 05, 2018 - 07:27 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता युवा मोर्चा ( भाजयुमो ) प्रमुख पूनम महाजन ने आज दावा किया कि मोदी सरकार की ‘ एक्ट ईस्ट नीति ’ पूर्वोत्तर के राज्यों में काफी विकास कर रही है और इसने लोगों का विश्वास हासिल किया है। भाजयुमो ने एक बयान में कहा है कि पूनम त्रिपुरा, असम और मणिपुर की तीन दिनों की यात्रा पर हैं। उन्होंने भाजपा की युवा इकाई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की।  

पूनम ने कहा कि बांटने की राजनीति का दौर खत्म हो गया है। अब विकास का समय है। क्षेत्र के लिए केंद्र सरकार के पास कई योजनाएं हैं। बयान के मुताबिक भाजपा ने भारत की ‘ लुक ईस्ट नीति ’ को ‘ एक्ट ईस्ट नीति’ में तब्दील करने को उच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि यह नीति सरकार के दो उद्देश्यों को पूरा करती है। एक ओर जहां दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ कारोबारी संबंधों को मजबूत करती है वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर के राज्यों को विकास के अवसर भी देती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News