मोदी ने की पूर्व PM नरसिम्हा राव की प्रशंसा, बताया महान विद्वान

punjabkesari.in Thursday, Jun 28, 2018 - 01:58 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव की जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए भारतीय इतिहास के मुश्किल दौर में उनके ‘‘ अहम नेतृत्व ’’ की प्रशंसा की। आर्थिक सुधारों के दौरान 1991 से 1996 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे राव की 97वीं जयंती पर मोदी ने ट्वीट किया कि हम अपने पूर्व प्रधानमंत्री श्री पी.वी . नरसिम्हा राव को उनकी जयंती पर नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि राव का सभी लोग एक ऐसे राजनेता के रूप में सम्मान करते हैं जिन्होंने मुश्किल दौर में भारत का सफल नेतृत्व किया था।


पीएम ने लिखा कि अपरिमित बुद्धिमतता के मालिक राव ने एक विद्वान के रूप में भी अपनी छाप छोड़ी है। उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ने 1991 के बाद देश में हुए आर्थिक सुधारों के लिए पूर्व प्रधानमंत्री की प्रशंसा की। उन्होंने ट्वीट किया कि पी.वी. नरसिम्हा ऐसे विद्वान थे, जिन्होंने भारत के आर्थिक सुधारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हे अपने ज्ञान और बुद्धिमत्ता के लिए याद किया जाएगा। राव का जन्म 28 जून, 1921 को हुआ जबकि उनका निधन 23 दिसम्बर 2004 में हुआ। भारत के 10वें प्रधानमंत्री के कार्यकाल में‘ लाइसेंस राज‘ समाप्त हुआ और भारतीय अर्थनीति में खुलापन आया। उनके कार्यकाल में ही भारत का बाजार दुनिया के लिए खुला था।      

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News