‘आपरेशन संकट मोचन’ के लिए मोदी ने सुषमा और जनरल सिंह को दी बधाई

punjabkesari.in Saturday, Jul 16, 2016 - 01:47 AM (IST)

नई दिल्ली: दक्षिण सुडान में फंसे लोगों को भारत लाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुषमा स्वराज और जनरल वीके सिंह की जमकर तारीफ की। इसके अलावा नरेंद्र मोदी ने दक्षिण सूडान में फंसे भारतीयों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए विदेश मंत्री और विदेश राज्य मंत्री की कोशिशों के लिए उन्हें बधाई भी दी।  
 
नरेंद्र मोदी ने दक्षिण सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए चलाये गये ‘ऑपरेशन संकट मोचन’ में उनकी भूमिका के लिए रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, वायुसेना, रेलवे और एयर इंडिया को भी बधाई दी।  मोदी ने 550 में से 156 भारतीयों के पहले बैच के सकुशल स्वदेश लौटने के बाद अपने मंत्रियों से बातचीत की। दरअसल युद्धग्रस्त दक्षिण सुडान में 550 भारतीय फंसे हुए थे जिनमें 156 भारतीय सुरक्षित भारत आ गए हैं। भारतीयों को भारत लाने के लिए सुषमा स्वराज और जनरल वीके सिंह ने आपरेशन संकट मोचन चलाया था। जिसमें उन्होंने दो विमान सी-17 जूबा भेजे थे। इसके अलावा स्थानिय बिजनेस के कारण तीन सौ भारतीयों ने घर वापिसी के लिए मना कर दिया था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News