ये हैं मोदी के ‘मीडिया मैन’

punjabkesari.in Tuesday, Jan 02, 2018 - 09:04 AM (IST)

नेशनल डेस्कः एक अन्य पूर्व पत्रकार ने नरेंद्र मोदी सरकार में एक संस्थान का उच्च पद प्राप्त किया है। भाजपा के राज्यसभा सदस्य विनय सहस्रबुद्धे को इंडियन कौंसिल ऑफ कल्चरल रिलेशन (आई.सी. सी.आर.) का प्रधान नियुक्त किया गया है। वह लोकेश चंद्र का स्थान लेंगे।

सहस्रबुद्धे अपने कालेज के दिनों से फ्रीलांस पत्रकार हैं। इनके अलावा वयोवृद्ध पत्रकार रामबहादुर राय पहले ही आई.जी. एन.सी.ए. का नेतृत्व कर रहे हैं। के.जी. सुरेश आई.आई.एम.सी. के बॉस हैं जबकि वरिष्ठ पत्रकार अशोक मलिक भारत के राष्ट्रपति के प्रैस सचिव के रूप में काम कर रहे हैं। सूर्य प्रकाश प्रसार  भारती के चेयरमैन हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News