Mission moon: चंद्रयान-2 ने किया कमाल, 2650 किमी. ऊंचाई से ली चांद की पहली तस्वीर

punjabkesari.in Friday, Aug 23, 2019 - 05:48 AM (IST)

नेशनल डेस्कः अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने भारत के चंद्रयान-दो उपग्रह से ली गई चंद्रमा की पहली तस्वीर बृहस्पतिवार को जारी की। यह उपग्रह वर्तमान में चंद्रमा की कक्षा में मौजूद है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के शहर में स्थित मुख्यालय ने बताया कि चंद्रयान-2 के एलआई4 कैमरा ने चंद्रमा की यह तस्वीर उसकी सतह से 2,650 किलोमीटर की ऊंचाई से 21 अगस्त को ली थी।
PunjabKesari
इसरो ने तस्वीर के साथ ट्वीट किया, “चंद्रयान-2 , विक्रमलैंडर की ओर से कैद की गई चंद्रमा की पहली तस्वीर देखिए जो 21 अगस्त, 2019 को चंद्रमा की सतह से 2,650 किलोमीटर की ऊंचाई से ली गई है।
PunjabKesari
इस तस्वीर में मारे ओरिएंटल बेसिन और अपोलो क्रेटर नजर आ रहे हैं।” अंतरिक्ष एजेंसी ने चार अगस्त को चंद्रयान-2 उपग्रह से ली गई पृथ्वी की तस्वीरों का पहला सेट जारी किया था।
PunjabKesari
गौरतलब है कि इसरो ने 22 जुलाई को चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण किया था, जिसके बाद समय-दर-समय उसकी कक्षा में परिवर्तन किया गया। बुधवार को चंद्रयान-2 को पृथ्वी की कक्षा से निकालकर चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News