चीन में पत्रकारों के वीजा के मुद्दे पर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान आया सामने, जानें क्या बोले अरिंदम बागची
punjabkesari.in Friday, Jun 02, 2023 - 08:29 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत ने शुक्रवार को उम्मीद जताई कि चीनी अधिकारी चीन में भारतीय पत्रकारों की सतत मौजूदगी सुनिश्चित कराएंगे और इस मामले में दोनों पक्ष संपर्क में बने हुए हैं। चीन ने करीब दो महीने पहले बीजिंग में दो भारतीय पत्रकारों को सूचित किया था कि उनके वीजा पर रोक लगा दी गयी है। चीन ने भारत पर चीनी पत्रकारों के साथ अनुचित बर्ताव का आरोप लगाते हुए कहा था कि इसके जवाब में उसने यह कदम उठाया है।
दोनों पक्ष इस मुद्दे पर संपर्क में बने हुए हैं
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ‘‘चीनी पत्रकार समेत सभी विदेशी पत्रकार भारत में रिपोर्टिंग या मीडिया कवरेज में बिना किसी कठिनाई के गतिविधियां संचालित कर रहे हैं।'' बागची ने अपनी साप्ताहिक प्रेस वार्ता में सवालों का जवाब देते हुए कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि चीनी अधिकारी चीन से रिपोर्टिंग कर रहे और वहां काम कर रहे भारतीय पत्रकारों की सतत मौजूदगी सुनिश्चित कराएंगे। दोनों पक्ष इस मुद्दे पर संपर्क में बने हुए हैं।''
इस समय चीन में दो भारतीय पत्रकार कार्यरत
उन्होंने कहा कि चीन में भारतीय पत्रकार कुछ मुश्किलों के साथ काम कर रहे हैं। इस समय चीन में दो भारतीय पत्रकार कार्यरत हैं। बागची ने कहा, ‘‘चीन में भारतीय पत्रकार कुछ कठिनाइयों के साथ काम कर रहे हैं। जैसे कि उन्हें स्थानीय लोगों को संवाददाता या पत्रकार नियुक्त करने की अनुमति नहीं है।'' उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि आप जानते हैं, विदेशी मीडिया भारत में अपने ब्यूरो में काम करने के लिए आजादी से स्थानीय पत्रकारों की नियुक्ति कर सकता है और करता है।
भारत में कितने चीनी पत्रकार कार्यरत हैं?
वहीं स्थानीय स्तर पर यात्रा करते समय स्थानीय पत्रकारों को भी अनेक पाबंदियों का सामना करना पड़ता है।'' प्रवक्ता ने कहा कि भारत विदेशी पत्रकारों का समर्थन करता है। उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय पक्ष भारत में विदेशी पत्रकारों का समर्थन करता है और उन्हें सुविधा प्रदान कराता है। मुझे विश्वास है कि आप इस पर मुहर लगा सकते हैं। साथ ही, सामान्य पत्रकारीय व्यवहार या गतिविधियों से या पत्रकार वीजा से जुड़े प्रावधानों से विचलन नहीं होना चाहिए।'' यह ज्ञात नहीं है कि भारत में कितने चीनी पत्रकार कार्यरत हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Bihar Train News: पटना से राजगीर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइम टेबल

Haryana: JJP अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का विस्तार, 39 वरिष्ठ पदाधिकारी घोषित

Somwar Upay: इन 4 उपायों से करें भोलेनाथ को प्रसन्न, सुख- समृद्धि के साथ मिलेगी सफलता

लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए बसपा प्रमुख मायावती आज पार्टी नेताओं के साथ करेंगी बैठक