पीएफआरडीए ने पेंशन शिकायत निवारण में बदलाव के लिए एआई-सक्षम मंच किया पेश

punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2026 - 02:46 PM (IST)

नई दिल्लीः पेंशन कोष विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने अपने अंशधारकों के लिए एआई-सक्षम शिकायत निवारण मंच पेश किया है। इससे पेंशन सेवाएं अधिक समावेशी और सुलभ बनेंगी। बयान के अनुसार, 'पीएफआरडीए पेंशन सहायक' मंच विभिन्न पेंशन सेवा संपर्क बिंदुओं को एकीकृत डिजिटल परिवेश में जोड़ता है। यह नागरिक-केंद्रित सेवाओं तथा क्षेत्र में डिजिटल बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बयान में कहा गया कि इस मंच पर 'भाषिणी' के साथ एकीकरण के माध्यम से 22 भारतीय भाषाओं में सेवाएं उपलब्ध हैं। ग्राहक अपनी पसंदीदा भाषा में उत्तर प्राप्त कर सकते हैं और ऑडियो-आधारित संचार का भी उपयोग कर सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News