EPFO website Shutdown: 8वें दिन भी बंद रहा EPFO पोर्टल, वेबसाइट शुरू न होने से यूजर्स की बढ़ी परेशानी

punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2026 - 12:49 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की वेबसाइट लगातार आठवें दिन भी बहाल नहीं हो सकी। वेबसाइट बंद होने से पीएफ से जुड़ी कई सर्विसेज प्रभावति हैं। सदस्य न तो नया पीएफ क्‍लेम कर पा रहे हैं और न हीं पीएफ बैलेंस चेक कर पा रहे हैं। संगठन का कहना है कि वह अपग्रेडेशन पर काम कर रहा है, जिस कारण वेबसाइट को बंद किया गया है। UMANG ऐप पर भी अधिकांश सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। ये सिलसिला 26 जून 2026 से जारी है।

शुरुआत में पोर्टल को कुछ दिनों के लिए बंद करने की घोषणा की गई थी लेकिन तय समयसीमा दो बार बढ़ाई जा चुकी है। इसके बावजूद 3 जुलाई तक भी वेबसाइट चालू नहीं हो सकी। फिलहाल संगठन की ओर से यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि सेवाएं पूरी तरह कब तक बहाल होंगी।

सरकार कोई भी ठोस जानकारी शेयर नहीं कर रही है कि आखिर ईपीएफओ पोर्टल किस वजह से बंद किया गया है और आगे कितने दिन तक बंद रहेगा? 
 

PunjabKesari
 

यूजर्स में बढ़ रही नाराजगी

पोर्टल लंबे समय तक बंद रहने से सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि लगातार तारीखें बढ़ाई जा रही हैं लेकिन सेवाएं शुरू नहीं हो रही हैं, जिससे आम कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। 

कौन-कौन सी सर्विसेज नहीं चल रहे? 

सर्विस के ठप होने से कर्मचारियों और कंपनियों की ओर उपयोग की जाने वाली कई सर्विस अस्‍थायी तौर से ठप हो गई हैं। EPF मेंबर फिलहाल पीएफ विड्रॉल के लिए नए आवेदन जमा करने, मौजूदा आवेदनों का स्‍टेटस चेक करने, ई-पासबुक डाउनलोड करने या अपने ऑनलाइन अकाउंट्स में लॉग इन करने में असमर्थ हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News