ईद के पाक मौके पर भी नहीं रूके आतंकी, नमाज अता करके लौट रहे पुलिसकर्मी को मारी गोली

punjabkesari.in Wednesday, Aug 22, 2018 - 01:24 PM (IST)

श्रीनगर: जहां एक तरफ पूरा कश्मीर बकरीद मना रहा है वहीं आतंकवादी अपनी नापाक करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। उग्रवादियों ने कुलगाम के अवगम गांव में एक पुलिसकर्मी को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मी स्थानीय मस्जिद से नमाज अता करके वापिस लौट रहा था कि तभी उसे उग्रवादियों ने गोली मार दी।


सूत्रों के अनुसार उग्रवादियों ने पुलिसकर्मी को बड़े ही निकट से गोली मारी थी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान जजरीपोरा के फैयाज अहमद शाह के रूप में हुई है। शहीद पुलिस में एसपीओ के पद पर कार्यरत था और हाल ही में कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत हुआ और मनीगाम में प्रशिक्षण हासिल कर कुछ दिन पहले ही घर ईद की छुट्टी पर आया था। पुलिस के अनुसार इस मामले में हिज्ब के आतंकियों का हाथ है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News