किश्तवाड़ में फिर आतंक मचाने की कोशिश, आतंकी  हमले में दो एसपीओ घायल

punjabkesari.in Friday, May 31, 2019 - 03:00 PM (IST)

किश्तवाड़ : जम्मू संभाग के किश्तवाड़ को एक बार फिर दहशत की गर्द में लेने की कोशिश की गई है। आतंकवादियों ने दूरदराज इलाके अरपन में हतला किया। हमले में दो एसपीओ गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।


जानकारी के अनुसार सुबह करीब सात बजे आतंकियों ने एसपीओ पर उस समय गोलीबारी की जब वे गश्त पर थे। दोनों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। आपको बता दें कि किश्तवाड़ में यह तीसरी वारदात है। दो महीने पहले आतंकियों ने आरएसएस नेता चन्द्रकांत को निशाना बनाया था और उनको एवं उनके पीएसओ को मार दिया था। इससे पहले भाजपा के परिहार भाईयों को गोली मार दी थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News