दिल्ली में आधी रात तांडव: शकूर बस्ती की 100 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख, आसमान में दिखा आग का गोला

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 09:34 AM (IST)

नेशनल डेस्क। राजधानी दिल्ली के उत्तर-पश्चिम इलाके में स्थित शकूर बस्ती शुक्रवार की रात भीषण आग की चपेट में आ गई। इस दर्दनाक हादसे में 100 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक हो गईं और कई परिवार बेघर हो गए। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार आग लगने की सूचना शुक्रवार रात 11 बजकर 14 मिनट पर मिली। उसने बताया कि शुरुआत में दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और करीब दो एकड़ क्षेत्र में फैली आग पर काबू पाने के लिए बाद में और गाड़ियों को भेजा गया। 

डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा, 'झुग्गियों में इस्तेमाल अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैल गई। आग पर देर रात करीब 12 बजकर 40 मिनट पर काबू पा लिया गया। यह सुनिश्चित करने के लिए शीतलन अभियान जारी है कि आग फिर न भड़के।' उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News