​​​​​​​ Diet Coke''s crisis: भीषण गर्मी के बीच दुकानों से गायब हुई ''डाइट कोक'', जानिए क्या है वजह

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 03:59 PM (IST)

​​​​​​ Diet Coke's crisis: गर्मी बढ़ने के साथ- साथ ठंडे पेय पदार्थों की डिमांड काफी तेजी से बढ़ जाती है। आपको बता दें कि डाइट कोक के शौकीन लोगों के लिए बुरी खबर सामने आई है। बीते से मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण देश के बड़े शहरों जैसे मुंबई, बेंगलुरु, पुणे और अहमदाबाद के बाजारों से डाइट कोक के कैन अचानक गायब होते हुए दिख रहे हैं। इन कैन्स का या तो दुकानों में स्टॉक खत्म हो चुका है या फिर उनके पास बहुत कम स्टॉक बचा है। लोग इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपना नाराजगा जाहिर कर रहे हैं।   

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi defamation case: एमपी-एमएलए अदालत में धारा 311 पर बहस पूरी, 2 मई को आएगा फैसला

क्यों खाली हो रहे हैं दुकानों के शेल्फ?

डाइट कोक की इस किल्लत के पीछे कोई स्थानीय कारण नहीं, बल्कि गहराता वैश्विक संकट और मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में जारी तनाव है। इसके पीछे मुख्य कारण हो सकते हैं।  

  •  डाइट कोक और अन्य सॉफ्ट ड्रिंक्स के लिए इस्तेमाल होने वाले एल्युमीनियम कैन की सप्लाई बाधित हो गई है।
  •  अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और जियो-पॉलिटिकल अस्थिरता के कारण समुद्री व्यापार मार्गों (Shipping Routes) पर बुरा असर पड़ा है।
  •  युद्ध जैसी स्थिति के कारण माल ढुलाई का खर्च कई गुना बढ़ गया है, जिससे कच्चे माल के आयात में देरी हो रही है। 

ये भी पढ़ें- Heatwave Alert: तंदूर बनी दिल्ली! 43 डिग्री तक जा सकता है तापमान, IMD ने 'येलो अलर्ट' के साथ दी ये चेतावनी

एल्युमीनियम की कीमतों में आया रिकॉर्ड उछाल

ग्लोबल मार्केट में पैदा हुई अनिश्चितता का असर धातुओं की कीमतों पर साफ दिख रहा है। भारतीय बाजार में एल्युमीनियम के भाव बढ़कर करीब 375 रुपये प्रति किलो हो गए हैं।

ये भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack Ist anniversary: खरगे ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- आतंक के खिलाफ एकजुट है भारत

मिडिल ईस्ट और हॉर्मुज जलडमरूमध्य का प्रभाव

मिडिल ईस्ट क्षेत्र से वलर्ड के के कुल एल्युमीनियम प्रोडक्शन का लगभग 9% (करीब 70 लाख मीट्रिक टन) हिस्सा संभालता है। यह क्षेत्र उत्पादन के अलावा वैश्विक व्यापार प्रवाह के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण है। विशेषज्ञों का ऐसा  मानना है कि अगर Strait of Hormuz जैसे रणनीतिक मार्गों पर तनाव कम नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में सप्लाई चेन और भी बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। फिलहाल, मांग और आपूर्ति के बीच बढ़ते इस अंतर ने गर्मी के सीजन में सॉफ्ट ड्रिंक बिजनेस के लिए बड़ी चुनौती ला दी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News