अमेरिका से ज्यादा भारत में क्यों महंगे होताे है iPhone? 99% लोग नहीं जानते होंगे वजह
punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 01:56 PM (IST)
नेशनल डेस्क : जब भी ऐप्पल नई iPhone सीरीज लॉन्च करती है, भारत और अमेरिका में कीमतों की तुलना शुरू हो जाती है। पिछले साल सितंबर में iPhone 17 सीरीज लॉन्च हुई थी। मैन्युफैक्चरिंग लागत बढ़ने के बावजूद भारत में इस सीरीज की शुरुआती कीमत 82,999 रुपये रही, जबकि अमेरिका में यह 799 डॉलर (लगभग 74,400 रुपये) से शुरू होती है। भारत में iPhone महंगे होने की वजह कई कारकों से जुड़ी है।
आईफोन की कीमत में कितना अंतर है
iPhone का मॉडल जितना प्रीमियम होगा, भारत में उसे खरीदना उतना ही महंगा होगा। iPhone 17 प्रो मॉडल की बात करें तो भारत में इसकी कीमत अमेरिका के मुकाबले 25-30 हजार रुपये ज्यादा है। यह भी तब है, जब ऐप्पल कई मॉडल्स को भारत में ही मैन्युफैक्चर कर रही है।
भारत में iPhone महंगे होने के कारण
1. टैक्स का असर - भारत में ऐप्पल अपने प्राइस में टैक्स शामिल करके कीमत तय करती है। मोबाइल डिवाइस पर भारत में 18 प्रतिशत जीएसटी लगता है। वहीं, अमेरिका में कीमत में टैक्स शामिल नहीं होता।
2. इम्पोर्ट टैरिफ और पार्ट्स - हालांकि ऐप्पल भारत में मैन्युफैक्चरिंग कर रही है, लेकिन कुछ पार्ट्स आयात किए जाते हैं, जिस पर इंपोर्ट टैरिफ लगता है। सरकार ने कुछ टैरिफ हटाए हैं, लेकिन पूरी तरह कीमत पर असर नहीं पड़ा।
3. रुपये की स्थिति - अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति भी कीमत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। रुपये के कमजोर होने पर भारत में iPhone महंगा हो जाता है।
क्या भारत में iPhone सबसे ज्यादा महंगे हैं?
भारत में iPhone महंगे जरूर हैं, लेकिन दुनिया में सबसे महंगे नहीं। उदाहरण के लिए:
- तुर्की : लगभग 2.26 लाख रुपये
- ब्राजील : लगभग 2.03 लाख रुपये
- नॉर्वे : लगभग 1.56 लाख रुपये
- हंगरी : लगभग 1.51 लाख रुपये
भारत में iPhone 17 प्रो की कीमत 1,34,900 रुपये है।
