जम्मू कश्मीर में कल से बिगड़ सकते हैं मौसम के मिजाज

punjabkesari.in Thursday, Nov 12, 2020 - 07:08 PM (IST)

श्रीनगरः मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से जम्मू कश्मीर में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। विभाग ने जम्मू, कश्मीर और लददाख में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार घाटी के उपरी हिस्सों में बर्फ गिरेगी जबकि मैदानी इलाकों में बारिश होगी।


कश्मीर में मौसम सर्द हो गया है। आईएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ से जम्मू कश्मीर और लददाख में मौसम खराब होगा। 13 नवंबर शाम से लेकर 15 नवंबर तक मौसम खराब रहेगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News