महबूबा मुफ्ती ने साधा भाजपा पर निशाना, बोली- आपने संविधान को नष्ट कर दिया
punjabkesari.in Sunday, Nov 27, 2022 - 03:47 PM (IST)

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "कश्मीर अपने संविधान के माध्यम से भारत से जुड़ा हुआ है। लेकिन भाजपा संविधान को नष्ट कर दिया। भारत भाजपा का नहीं है। जब तक आप कश्मीर मुद्दे का समाधान नहीं करेंगे, तब तक आप यहां कितने भी सैनिक भेज दें, आपको कोई परिणाम नहीं दिखेगा। बता दें कि इस साल दूसरी बार पीडीपी अध्यख महबूबा मुफ्ती को अपना आवास खाली करने के लिए कहा गया है। इस बार 24 घंटे के नोटिस के साथ उन्हें सरकारी आवास खाली करने को कहा गया है।
अधिकारियों ने मुफ्ती से दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के खानबल क्षेत्र में अपने हाउसिंग कॉलोनी क्वार्टर को खाली करने के लिए कहा। यह घर उन्हें सरकार ने आवंटित किया था। ग्रेटर कश्मीर के अनुसार, मुफ्ती के अलावा, तीन पूर्व विधायकों को भी उसी सरकारी क्वार्टर में अपने-अपने आवास खाली करने के लिए कहा गया है।
इससे पहले उन्हें अक्टूबर के महीने में आवास खाली करने की नोटिस दी गई थी। उन्हें इस नोटिस का जवाब देने के लिए 7 दिन का समय दिया गया था। गुप्कर रोड हाउस उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को 2005 में आवंटित किया गया था। मुफ्ती 2016 से 2018 के बीच मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान और उसके बाद भी यहां रहती थीं।