CM महबूबा मुफ्ती का पहली बार किया वीडियो के साथ ट्वीट, लोग खूब कर रहे पसंद

punjabkesari.in Monday, Sep 25, 2017 - 07:54 PM (IST)

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पहली बार ट्वीट करके एक वीडियों पोस्ट किया है। राज्य की सांस्कृति से जुड़ा वीडियो लोगों को खूब भा रहा है। रविवार को पोस्ट किया ये वीडियो पांच मिनट की एक प्रमोशनल फिल्म है।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि महबूबा ने 'द वार्मेस्ट प्लेस ऑफ अर्थ' नामक फिल्म का लिंक ट्वीट किया। उन्होंने शनिवार को ये फिल्म रिलीज की थी। इस फिल्म में सूबे की समृद्ध संस्कृति के साथ लोगों के आतिथ्य भाव और गर्मजोशी को रेखांकित किया गया है।

ये वीडियो इतना अच्छा है कि इसे देखने के बाद आपका दिल कश्मीर की वादियों में घुमने का करेगा और यहां के लोगों से आपको प्यार हो जाएगा। महबूबा पिछले कुछ समय से ट्विवटर पर हैं लेकिन उन्होंने इससे पहले कोई ट्वीट नहीं किया था।

इस माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट पर करीब 25,000 लोग उनको फॉलो करते हैं। एेसे में पहली दफा महबूबा के इस ट्वीट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News