शोपियां कीलिंगस पर महबूबा ने केन्द्र सरकार को घेरा, बोली-शुतरमुर्ग की तरह बर्ताव कर रहे हैं

punjabkesari.in Tuesday, Aug 16, 2022 - 02:55 PM (IST)

श्रीनगर: शोपियां में आतंकवादियों कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाए जाने के बाद महबूबा मुफती ने भारत सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार इन हत्याओं पर मौन है।


मंगलवार को आतंकियों ने एक बार फिर से कश्मीरी पंडतों को निशाना बनाया। उन्होंने दो भाईयों को गोली मार दी। हमले में एक की मौतहो गई और एक घायल हो गया। वहीं जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा ने इसका आरोप सीधे तौर पर केन्द्र सरकार पर लगाया है।


उन्होंने घटना के फौरन बाद टवीट किया और लिखा कि सरकार ऐसे व्यवहार कर रही है जैसे शुतरमुर्ग बहरी रेत में सिर दबाये बैठा रहता है। उन्होंने लिखा, शोपियां कीलिंगस के बारे में सुनकर दुख है। परिवार के प्रति संवेदना है। भारत सरकार शुतरमुर्ग की तरह गहरी रेत में सिर दबाये बैठी है। जम्मू कश्मीर का हर नागरिक दिल्ली की कथित शांति बहाली का ग्रास बन रहा है।


शोपियां में आतंकियों ने सुनील कुमार और पिन्टू कुमार पर गोलीबारी कर दी। सुनील कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकिउनका भाई अस्पताल मंे भर्ती है।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News