"तू नामर्द है, किसी काम का नहीं..." इतना सुनते ही डॉक्टर पति की बदल गई नियत, फिर 4 मिनट का वीडियो बनाकर...

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 03:02 PM (IST)

Doctor Kills Wife's Lover : उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने प्यार, धोखे और इंतकाम की कहानी को रूह कंपा देने वाले मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है। बहसूमा थानाक्षेत्र में एक डॉक्टर ने अपनी पत्नी के प्रेमी की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी लेकिन इस हत्याकांड से ज्यादा चौंकाने वाला है आरोपी का वो खूनी वीडियो जिसमें वह वारदात के बाद बेखौफ होकर अपनी दलीलें पेश कर रहा है।

वारदात: 25 फरवरी का वो काला दिन

25 फरवरी को आरोपी प्रदीप ने अपनी पत्नी के प्रेमी सुनील को बीच रास्ते में रोका और उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि प्रदीप ने सुनील को संभलने का मौका तक नहीं दिया और एक के बाद एक 3 गोलियां दाग दीं। सुनील की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: टेंशन खत्म! अब आपके प्राइवेट फोटो-वीडियो कभी नहीं होंगे Leak, बस ये एक क्लिक और Blackmailer होगा सलाखों के पीछे, जानें कैसे?

सोशल मीडिया पर लाइव कबूलनामा 

हत्या के ठीक बाद प्रदीप ने एक 4 मिनट का वीडियो बनाया। वीडियो में वह हाथ में तमंचा लिए कहता दिखा— प्रशासन से नहीं डरता। जिसने मुझे दुख दिया उसे मारकर आया हूं। जो औरतें धोखा देंगी उनका यही अंजाम होगा।

परिवार का दर्द: पूनम ने मेरे सीधे बेटे को हत्यारा बनाया

प्रदीप की मां और भाभी अब खुलकर मीडिया के सामने आई हैं। उनका आरोप है कि प्रदीप गांव का सबसे सीधा लड़का था और अपना क्लीनिक (डॉक्टर) चलाता था लेकिन उसकी पत्नी पूनम और उसके प्रेमी सुनील ने उसे मानसिक रूप से तोड़ दिया था। मां का कहना है कि डेढ़ साल पहले पूनम अपनी दो छोटी बेटियों को छोड़कर सुनील के साथ भाग गई थी। 

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर Trend कर रहा नया शब्द Alpine Divorce, तेजी से हो रहा वायरल, जानें क्या है रिश्तों का ये डरावना...

आरोप है कि सुनील और पूनम अक्सर प्रदीप को वीडियो कॉल करते थे और उसे नामर्द व किसी काम का नहीं कहकर जलील करते थे। वे प्रदीप को गालियां देते थे और उसकी बेटियों को उठा ले जाने की धमकी देते थे जिससे वह गहरे तनाव में था।

गिरफ्तारी के वक्त भी हाई वोल्टेज ड्रामा

पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर प्रदीप को घेर लिया लेकिन गिरफ्तारी आसान नहीं थी। जब पुलिस उसे पकड़ने पहुंची तो प्रदीप के हाथ में वही हथियार था जिससे उसने कत्ल किया था। वह पुलिस के सामने हथियार तानकर बैठ गया और बेखौफ होकर बीड़ी पीता रहा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे काबू किया और जेल भेज दिया। पुलिस अब उस वायरल वीडियो को मुख्य साक्ष्य (Evidence) मानकर केस को मजबूत कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News