रेप की घटनाओं को बढ़ा-चढ़ा कर पेश न करे मीडिया: मेनका गांधी

punjabkesari.in Saturday, May 27, 2017 - 06:48 PM (IST)

नई दिल्ली: महिलाओं के लिए हमेशा आवाज उठाने वाली केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने मीडिया को आड़े हाथों लिया है।  उत्तर प्रदेश के जेवर में हुई घटना को लेकर मीडिया पर भड़कते हुुए मेनका ने कहा कि रेप जैसे मामलों को बढ़ा चढ़ा के पेश न करें। मेनका ने आरोप लगाए कि देश की मीडिया सभी रेप केस को कवर करती है और इसी वजह से ये सब लोगों के दिमाग में हावी हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर अपराध की बात की जाए तो भारत में महिलाओं की स्थिति ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि दूसरे देशों में ऐसा नहीं होता है, वहां छेड़छाड़ और रेप के मामलों को मीडिया द्वारा नहीं दिखाया जाता है। भारत में क्राइम के बढ़ते ग्राफ को भी मेनका ने मीडिया को ही दोषी ठहराया। वर्ष 2012 की घटना के बाद प्रेस ने जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनाई है। अन्य देशों में प्रेस बलात्कार और छेड़छाड़ रिपोर्ट नहीं करती है। हमारी प्रेस हर घटना को रिपोर्ट करती है, जो कि सही नहीं है।

ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना इलाके के साबौता गांव के पास बीते बुधवार की रात आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने कार में सवार होकर जा रहे एक परिवार के साथ लूटपाट की थी। विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के मुखिया की गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं कार में सवार चार महिलाओं के साथ गैंगरेप किए जाने की बात भी सामने आई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News