MCD Elections: इंतजार खत्म, AAP ने जारी की 250 वार्डों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
punjabkesari.in Friday, Nov 11, 2022 - 10:02 PM (IST)

नेशनल डेस्कः आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए 134 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की लंबी बैठक के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। सूची में 60 से अधिक महिलाएं हैं। पार्टी ने एक बयान में कहा कि 90 प्रतिशत टिकट जमीनी स्तर पर काम करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए गए हैं। एमसीडी चुनाव लड़ने के लिए टिकट की खातिर 20,000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया था।
इससे पहले दिन में, पार्टी ने अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की वहीं इसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनावों के लिए पार्टी की 10 गारंटी भी जारी कीं। इन गारंटी में तीन ‘लैंडफिल' स्थानों को साफ करना, भ्रष्टाचार मुक्त एमसीडी शामिल हैं। दिल्ली नगर निगम में 250 वार्ड हैं। एमसीडी चुनाव के लिए चार दिसंबर को मतदान कराए जाएंगे और मतों की गिनती सात दिसंबर को होगी।
First list of AAP candidates for Delhi MCD elections is OUT!
— AAP (@AamAadmiParty) November 11, 2022
Congratulations to all the candidates 💐
Delhi will soon be a clean & green city!#MCDMeinBhiKejriwal pic.twitter.com/vqRctcR39F