माता वैष्णों देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी, कटरा से अर्धकुआंरी तक यात्रियों को मिलेगी यह बड़ी सुविधा

punjabkesari.in Wednesday, Apr 13, 2022 - 10:34 AM (IST)

कटरा: माता वैष्णों देवी के भक्तों के लिए अच्छी खबर है। श्री माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड  की बैठक में एक अहम फैसला लिया जिससे अब भक्तों को यात्रा में परेशनी नहीं होगी। दरअसल, जम्मू-कश्मीर के गवर्नर मनोज सिन्हा ने कहा कि वैष्णों देवी में कई आधुनिक सुविधाएं जैसे स्काई वॉक, नया दुर्गा भवन, आध्यात्मिक थीम पार्क, रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन के साथ-साथ कटरा से अर्धकुआंरी तक रोपवे की सुविधा मिलेगी।
 

मनोज सिन्हा के मुताबिक, हर साल देश-विदेश से माता वैष्णों देवी के दर्शन करने आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। मनोज सिन्हा ने माता वैष्णों देवी मंदिर से जुड़े सभी प्रोजेक्ट का रिव्यू किया और नए दुर्गा भवन को जल्द से जल्द बनाने का निर्देश दिया। भवन पर भीड़ जमा होने से रोकने के लिए 9.89 करोड़ की लागत से यात्रा यूनिक मैनेजमेंट (स्काईवॉक) बनाया जाएगा।  

 
मनोज सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि माता वैष्णों देवी कटरा से अर्धकुआंरी तक रोपवे की सुविधा शुरू होने से बहुत से यात्रियों खास तौर पर बुजुर्ग यात्रियों को काफी सुविधा हो जाएगी। इसके अलावा स्थानीय व्यापारियों को भी इसका काफी फायदा मिलेगा। वर्तमान में अभी माता वैष्णों देवी भवन से भैरो मंदिर तक रोपवे की सुविधा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News