Gold-Silver Price Crash : अचानक सोने-चांदी के दामों में आई बड़ी गिरवाट,जानें इस समय के ताजा भाव

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 07:09 PM (IST)

नेशनल डेस्क : भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। 18 मार्च 2026 को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, दोनों कीमती धातुओं के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। इससे खरीदारी करने वालों को कुछ राहत जरूर मिली है, जबकि निवेशक बाजार की दिशा पर नजर बनाए हुए हैं।

24 कैरेट सोने का भाव लुढ़का

नवीनतम दरों के मुताबिक, 24 कैरेट यानी 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत घटकर लगभग 1,52,289 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई है। इसी तरह 22 कैरेट सोने के भाव में भी गिरवाट आई है।

चांदी के दाम में भी आई बड़ी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी कमी देखने को मिली है। 999 शुद्धता वाली चांदी का रेट गिरकर करीब 2,44,950 लाख रुपये प्रति किलो हो गया है। इससे पहले पिछले सप्ताह चांदी की कीमत 2.60 लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर पहुंच गई थी, लेकिन अब इसमें गिरावट दर्ज की गई है।

कीमतों में टैक्स और मेकिंग चार्ज अलग

बाजार में जारी इन दरों में जीएसटी शामिल नहीं होता है। ज्वैलरी खरीदते समय ग्राहकों को मेकिंग चार्ज और टैक्स अलग से देना पड़ता है, जिससे अंतिम कीमत बढ़ जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार और डॉलर की चाल के अनुसार आने वाले दिनों में कीमतों में और बदलाव संभव है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News