WagonR फ्लेक्स फ्यूल कार ने ऑटो एक्सपो में लगाए चार चांद, जल्द भारत में होगी लॉन्च
punjabkesari.in Sunday, Jan 15, 2023 - 04:41 PM (IST)

ऑटो डेस्क. मारुति सुजुकी इंडिया ने ऑटो एक्सपो में WagonR फ्लेक्स फ्यूल कार को अनवील किया है। इससे पहले कंपनी ने इस कार को दिसंबर 2022 में सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) में पेश किया था। इसे इथेनॉल-पेट्रोल के मिश्रण से चलाया जा सकता है। इस कार को बहुत जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
कीमत
WagonR फ्लेक्स फ्यूल कार पेट्रोल वेरिएंट से थोड़ी महंगी होगी, जैसे सीएनजी गाड़ियां करीब-करीब एक लाख रुपए महंगी हैं, वैसे ही इसकी कीमत भी ज्यादा रहने की उम्मीद है। WagonR पेट्रोल की कीमत 5.48 लाख रुपए से 7.10 लाख रुपए एक्स-शोरूम के बीच है।
बता दें मारुति सुजुकी ने WagonR फ्लेक्स फ्यूल के अलावा Brezza CNG, jimny और fronx को भी ऑटो एक्सपो में पेश किया है। इन सभी कारों को देखने के लिए बहुत लोगों की भीड़ जमा हुई है। WagonR फ्लेक्स फ्यूल की टेस्टिंग शुरू हो गई है और इसे इसी साल भारत में लॉन्च किया जा सकता है।