Maruti ने लॉन्च किया Alto k10 CNG मॉडल, देता है 33 किमी की माइलेज

punjabkesari.in Saturday, Nov 19, 2022 - 10:54 AM (IST)

ऑटो डेस्क: मारुति सुजुकी ने ऑल्टो K10 CNG को लॉन्च कर दिया है। इस वेरिएंट की शुरूआती कीमत 5.95 लाख रुपये रखी गई है। हालांकि कुछ समय पहले ऑल्टो के 10 को लॉन्च किया गया था। कंपनी का कहना है कि इस छोटी कार  को ग्राहकों की तरफ से काफी शानदार प्रतिक्रिया मिली है। और अब इसे सीएनजी वेरिएंट में पेश किए जाने के बाद इसकी सेल पहले से ज़्यादा बढने की उम्मीद है। मारुति सुज़ुकी सीएनजी में कंपनी ने फैक्टरी फिटेड सीएनजी  किट शामिल करने के अलावा अन्य कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है।

PunjabKesari

मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 CNG: पावरट्रेन-

Alto K10 CNG में हाल ही में लॉन्च किए गए S Presso CNG और Celerio CNG के समान 1.0-लीटर K10C इंजन दिया। सीएनजी मोड पर यह इंजन 57hp की पावर और 82Nm का टॉर्क उत्पादन करता है। जिसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि नई सीएनजी 33.85km/kg की माइलेज देती है।

PunjabKesari

मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 CNG: फीचर्स- 

Alto K10 CNG के इंटीरियर में भी कोई बदलाव नहीं देखा गया है। इसमें पेट्रोल एडिशन के  VXi ट्रिम के समान – एप्पल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो और यूएसबी पोर्ट के साथ 2-डिन स्मार्टप्ले ऑडियो सिस्टम, स्पीड-सेंसिंग ऑटो डोर लॉक, इम्पैक्ट-सेंसिंग डोर अनलॉक और गियर शिफ्ट इंडिकेटर जैसे फीचर्स शामिल हैं। सेफ्टी के तौर पर इसमें डुअल एयरबैग, इलेक्ट्रानिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रब्यूशन के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम भी मिलता है।

<>

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News