School Holidays in March: 6 दिन का अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज और बैंक, चेक करें लिस्ट
punjabkesari.in Saturday, Mar 01, 2025 - 12:44 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मार्च 2025 का महीना शुरू होते ही छुट्टियों का सिलसिला भी जारी हो गया है। भारत में विभिन्न त्योहारों और विशेष अवसरों के कारण बैंकों, स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों की लहर आने वाली है। इन छुट्टियों की तिथियां विभिन्न राज्यों के हिसाब से निर्धारित की गई हैं। अगर आप मार्च में छुट्टियों का फायदा उठाकर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस कैलेंडर को ध्यान में रखते हुए आप अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं। जानिए मार्च 2025 में कब स्कूल बंद रहेंगे और कौन से दिन लॉन्ग वीकेंड मिलेंगे।
बैंकों की छुट्टियां
- 7 मार्च: चापचर कुट – मिजोरम में सभी बैंक बंद रहेंगे।
- 8 मार्च: महीने का दूसरा शनिवार – देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे।
- 13 मार्च: होलिका दहन और अट्टुकल पोंगल – उत्तराखंड, झारखंड, उत्तर प्रदेश और केरल में सभी बैंक बंद रहेंगे।
- 14 मार्च: रंग वाली होली – त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल और नागालैंड को छोड़कर देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
- 15 मार्च: होली और याओशांग महोत्सव – त्रिपुरा, मणिपुर, ओडिशा और बिहार के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
- 22 मार्च: महीने का चौथा शनिवार – सभी बैंकों में छुट्टी, बिहार दिवस के कारण बिहार के सभी बैंक बंद रहेंगे।
- 27 मार्च: शब-ए-कद्र – जम्मू और कश्मीर में सभी बैंक बंद रहेंगे।
- 28 मार्च: जुमत-उल-विदा – जम्मू और कश्मीर में सभी बैंक बंद रहेंगे।
- 31 मार्च: ईद-उल-फितर – हिमाचल प्रदेश और मिजोरम को छोड़कर देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे।
स्कूल और कॉलेजों की छुट्टियां
- 13 मार्च: होलिका दहन – उत्तर भारत के ज्यादातर स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
- 14 मार्च: होली – होली के दिन अधिकांश स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी रहती है। कुछ स्थानों पर 15 मार्च को भी छुट्टी रहती है।
- 28 मार्च: जमात-उल-विदा – रमजान के आखिरी जुम्मे पर कुछ राज्यों में स्कूल बंद हो सकते हैं।
- 30 मार्च: गुड़ी पड़वा – दक्षिण भारत और महाराष्ट्र में इस दिन को नए साल के रूप में मनाया जाता है और कई स्कूलों में छुट्टी रहती है।
- 31 मार्च: ईद-उल-फितर – चांद दिखने पर निर्भर करता है, लेकिन अधिकांश स्कूलों में इस दिन छुट्टी होती है।
इसके अलावा, कुछ स्कूलों और कॉलेजों में दूसरे और चौथे शनिवार को भी अवकाश रहता है, जो संस्थान की नीति पर निर्भर करता है।