Bank Holidays: बैंक कर्मचारियों की लगी मौज! जुलाई में इतने दिन रहेंगे बंद, पहले ही निपटा ले जरूरी काम

punjabkesari.in Thursday, Jun 19, 2025 - 09:21 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अगर आप जुलाई 2025 में बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो एक बार छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें, वरना आपका जरूरी काम अटक सकता है। इस बार जुलाई में कुल 13 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। इनमें रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ कई त्योहारों और क्षेत्रीय छुट्टियां शामिल हैं।

हर राज्य में अलग-अलग छुट्टियां

ध्यान रहे कि ये सभी छुट्टियां हर राज्य में एक जैसी नहीं होंगी। कई छुट्टियां केवल कुछ राज्यों या शहरों में ही लागू होंगी। इसलिए बैंक जाने से पहले अपनी स्थानीय बैंक ब्रांच की छुट्टियों की जानकारी लेना जरूरी है।

डिजिटल बैंकिंग हमेशा चालू

हालांकि, बैंक बंद होने का मतलब ये नहीं कि सारी बैंकिंग सेवाएं बंद हो जाएंगी। आज के समय में आप मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम के जरिए 24x7 पैसे भेज सकते हैं, बिल जमा कर सकते हैं और बैलेंस चेक कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको चेक जमा करना, लोन के कागज जमा करने या कैश से जुड़ा बड़ा काम करना है, तो उसके लिए आपको बैंक शाखा में जाना ही होगा। इसलिए जरूरी है कि आप पहले से प्लानिंग करें।

जुलाई 2025 में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट

तारीख        कारण    जगह
3 जुलाई    खर्ची पूजा    अगरतला (त्रिपुरा)
5 जुलाई    गुरु हरगोबिंद जयंती    कुछ राज्य
6 जुलाई    रविवार    सभी राज्य
12 जुलाई    दूसरा शनिवार    सभी राज्य
13 जुलाई    रविवार    सभी राज्य
14 जुलाई    बेह डेन्खलाम    मेघालय
16 जुलाई    हरेला पर्व    उत्तराखंड
17 जुलाई    यू तिरोत सिंह पुण्यतिथि    शिलांग (मेघालय)
19 जुलाई    केर पूजा    अगरतला (त्रिपुरा)
20 जुलाई    रविवार    सभी राज्य
26 जुलाई    चौथा शनिवार    सभी राज्य
27 जुलाई    रविवार    सभी राज्य
28 जुलाई    द्रुक्पा त्शे-जी    गंगटोक (सिक्किम)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News