कोहरे के चलते देरी से चल रहीं कई फ्लाइट्स, दिल्ली-रियाद और दिल्ली-वाराणसी उड़ान भी लेट

punjabkesari.in Sunday, Jan 15, 2023 - 12:27 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक रविवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 74 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं, दिल्ली-NCR में सुबह घना कोहरे के चलते कई फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं। दिल्ली-रियाद, दिल्ली-शिमला-कुल्लू, दिल्ली-वाराणसी, दिल्ली-धर्मशाला-श्रीनगर, दिल्ली-शिमला-धर्मशाला, दिल्ली-देहरादून शामिल हैं।

 

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में इस सप्ताह फिर से शीतलहर चलने और न्यूनतम तापमान लगभग तीन डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Related News