मणिपुरः रासुका के तहत हिरासत में लिया गया पत्रकार जेल से रिहा

punjabkesari.in Wednesday, Apr 10, 2019 - 11:23 PM (IST)

इंफालः भाजपा और उसके नेताओं की कथित तौर पर आलोचना करने को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत हिरासत में लिए गए पत्रकार किशोरचंद्र वांगखेम को बुधवार को रिहा कर दिया गया। वह चार महीने से अधिक समय तक जेल में रहे। मद्रास उच्च न्यायालय ने उनकी हिरासत सोमवार को रद्द कर दी और उनकी फौरन रिहाई का आदेश दिया था।

पुलिस अधीक्षक (कारागार) सोखलाल तुथांग ने कहा कि 39 वर्षीय टीवी पत्रकार को केंद्रीय जेल से आज दोपहर यहां रिहा कर दिया गया। भाजपा, आरएसएस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह की कथित आलोचना करने को लेकर वांगखेम को इंफाल पश्चिम जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पिछले साल नवंबर में रासुका के तहत हिरासत में लिया गया था।


उन्हें 21 नवंबर को राजद्रोह के आरोप में हिरासत में लिया गया था और 12 महीनों के लिए जेल भेजा गया था।   वह भाजपा शासित मणिपुर में एक स्थानीय केबल टीवी में काम करते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News