माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री, बीजेपी विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

punjabkesari.in Saturday, May 14, 2022 - 06:34 PM (IST)

नेशनल डेस्क: त्रिपुरा में बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद विधायक दल की बैठक में मणिक साहा को नया मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया गया है। शाम को हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक नए सीएम के तौर पर माणिक साहा के नाम पर मोहर लगाई गई है। जिसके बाद अब वो जल्द शपथ लेकर सीएम का पद संभाल सकते हैं। बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद कई नामों की चर्चा चल रही थी, जिनमें मणिक साहा का नाम भी शामिल था। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को त्रिपुरा में पर्यवेक्षक बनाया गया है। 

माणिक साहा जी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई
देब ने ट्वीट किया, "डॉ. माणिक साहा जी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन और नेतृत्व में त्रिपुरा समृद्ध होगा।" 

पार्टी ने मुझे इस्तीफा देने के लिए कहा था
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। देब के साथ इस दौरान केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी थे, जो राजभवन भी साथ गये थे। देब ने अपना इस्तीफा राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को सौंप दिया। उन्होंने अपनी एक पंक्ति के इस्तीफा में कहा, ‘‘मैं 14 मई 2022 के प्रभाव से त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा देता हूं।'' बाद में देब ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने पार्टी हाइकमान के निर्देश पर इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी ने मुझे इस्तीफा देने के लिए कहा था।'' उन्होंने कहा कि पार्टी उनके लिए सबसे ऊपर हैऔर जो भी जिम्मेदारी पार्टी की तरफ से उन्हें मिलेगी, वो उसे निभाएंगे

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News